यूरोप कितनी हद तक चीन पर निर्भर है? 🇨🇳

चीन यूरोप के बाजारों में तेजी से बढ़ रहा है और सैन्य शक्ति बढ़ा रहा है, जिससे पश्चिमी सुरक्षा पर प्रभाव पड़ रहा है।

यूरोप कितनी हद तक चीन पर निर्भर है? 🇨🇳
DW Documentary हिन्दी
193.2K views • Mar 31, 2026
यूरोप कितनी हद तक चीन पर निर्भर है? 🇨🇳

About this video

चीन यूरोपियन मार्केट्स में तेज़ी से पैठ बना रहा है, और लगातार ज़्यादा मिलिटरी पावर हासिल करने की कोशिश कर रहा है. इसका पश्चिमी देशों की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा पर पहले ही असर पड़ चुका है. जर्मनी चीन पर कितना निर्भर है?

क्या आप आइस्ड टी लेना चाहेंगे? उसकी डिलीवरी ड्रोन से होगी. सड़क पर कोई पेड़ गिर जाए? ड्राइवरलेस टैक्सी रास्ता बदल लेती है. चीन की मेगासिटी शेनझेन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन का तेज़ विकास दिखाता है कि हाई-टेक चीन इनोवेशन को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कैसे शामिल कर रहा है. एक ऐसे देश में, जहां प्रशासनिक काम मोबाइल फ़ोन से किए जाते हों और सब कुछ डिजिटाइज़ हो चुका हो.

लेकिन शेनझेन की मिसाल यह भी दिखाती है कि पश्चिमी देशों पर AI, रोबोटिक्स और इलेक्ट्रिक कारों जैसी अहम तकनीकों में चीन से पीछे छूटने का ख़तरा है.

इस पूरी तरक़्क़ी के पीछे बहुत ज़्यादा स्टेट प्लानिंग है, और शायद असर डालने की कोशिश भी.

यह फ़िल्म दिखाती है कि चीन आर्थिक और तकनीकी निर्भरताएं कैसे बना रहा है. मिसाल के तौर पर तथाकथित “रेयर अर्थ्स” और “टेक्नॉलजी मेटल्स” के मामले में. ये केवल फोटोवोल्टिक, विंड पावर और रोबोटिक्स के लिए ही ज़रूरी नहीं हैं. बल्कि कई हथियार भी इन कच्चे माल पर निर्भर हैं और लगभग सारा ही माल चीन सप्लाई करता है.

बैटरी और इलेक्ट्रिक कारों के चीनी निर्माता यूरोपीय मार्केट में पकड़ मज़बूत करने के लिए हंगरी को अहम ठिकाने के रूप में देख रहे हैं. वहां फैक्ट्रियां बनाई जा रही हैं. कुछ हद तक ये EU कस्टम ड्यूटी से बचने के लिए भी है. हंगरी खुलकर चीनी निवेश को बढ़ावा दे रहा है. EU के अंदर हंगरी बार-बार चीन के ख़िलाफ़ सख़्त क़दमों को रोकता है. इससे जर्मनी की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर दबाव पड़ रहा है.

यह फिल्म इस सवाल को टटोलती है कि जर्मनी चीन पर कितना निर्भर है और इसका सुरक्षा और साइबर सुरक्षा पर क्या जोखिम हो सकता है. इस वैश्विक शक्ति की ताक़त और कमज़ोरियां क्या हैं? चीन विश्व नेतृत्व के लिए अमेरिका के साथ मुक़ाबला करता है, और लंबे समय से पश्चिम के लिए सुरक्षा नीति की चुनौती बना रहा है. यह डॉक्यूमेंट्री दोनों देशों के आर्थिक संबंधों, राजनीतिक उद्देश्यों और आपसी रिश्तों को, यहां तक कि बहुत स्थानीय स्तर तक, देखती है. यूरोप, अमेरिका और चीन के विशेषज्ञ अपनी राय साझा करते हैं.


#dwdocumentaryहिन्दी #dwहिन्दी #dwdocs #china #germany #economy

----------------------------------------------------------------------------------------

अगर आपको वीडियो पसंद आया और आगे भी ऐसी दिलचस्प वीडियो देखना चाहते हैं तो हमें सब्सक्राइब करना मत भूलिए.

विज्ञान, तकनीक, सेहत और पर्यावरण से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल DW हिन्दी को फॉलो करे: @dwhindi

और डॉयचे वेले की सोशल मीडिया नेटिकेट नीतियों को यहां पढ़ें: https://p.dw.com/p/MF1G

Tags and Topics

Browse our collection to discover more content in these categories.

Video Information

Views

193.2K

Likes

3.0K

Duration

42:28

Published

Mar 31, 2026

User Reviews

4.7
(38)
Rate:

Related Trending Topics

LIVE TRENDS

Related trending topics. Click any trend to explore more videos.