Bihar News LIVE : आज की बड़ी खबरें | CM Nitish Samriddhi Yatra | Tejashwi Yadav | Aaj Ki Taaja Khabar

Bihar News LIVE : आज की बड़ी खबरें | CM Nitish Samriddhi Yatra | Tejashwi Yadav | Aaj Ki Taaja Khabar | Mauni Amavasya 2026 CM Nitish Samriddhi Yatra Sheohar...

Bihar News LIVE : आज की बड़ी खबरें | CM Nitish Samriddhi Yatra | Tejashwi Yadav | Aaj Ki Taaja Khabar
News18 Bihar Jharkhand
14.3K views • Jan 19, 2026
Bihar News LIVE : आज की बड़ी खबरें | CM Nitish Samriddhi Yatra | Tejashwi Yadav | Aaj Ki Taaja Khabar

About this video

Bihar News LIVE : आज की बड़ी खबरें | CM Nitish Samriddhi Yatra | Tejashwi Yadav | Aaj Ki Taaja Khabar | Mauni Amavasya 2026

CM Nitish Samriddhi Yatra Sheohar | Tejashwi Yadav | Rohini Acharya | Prashant Kishor | Crime News | Top News
#cmnitishkumar #tejashwiyadav #prashantkishor #biharnews #topnews #MauniAmavasya

सीएम नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' का तीसरा दिन, 19 जनवरी 2026 को, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों में है, जहाँ वे विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और जनसंवाद के माध्यम से लोगों से सीधा फीडबैक लेंगे, साथ ही 'सात निश्चय-3' के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में नई घोषणाएं करने की उम्मीद है, जैसा कि 17 जनवरी को पूर्वी चंपारण के दौरे में हुआ था...

RJD में लालू प्रसाद की जगह तेजस्वी यादव को मिल सकती है.... सूत्रों के हवाले से खबर है कि उन्हें आरजेडी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है. 25 जनवरी को पार्टी की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें यह फैसला लिए जाने की संभावना है...बड़े बदलाव की वजह लालू यादव की बिगड़ती तबीयत है. सूत्रों का कहना है कि उनकी तबीयत को देखते हुए पार्टी नेतृत्व में बदलाव होने के संकेत हैं....

लखीसराय पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह की जेडीयू में वापसी की खबर पर पलटवार किया है..उन्होंने साफ कहा कि वे प्रशांत किशोर को पहचानते नहीं हैं...आरसीपी सिंह पर भी ललन सिंह ने बिहार में पार्टी को 45सीट पर सिमटाने का आरोप लगाया...

NEET छात्रा की मौत मामला... न्यूज18 पर चौंकानेवाला खुलासा... मृतक छात्रा के पिता का गंभीर आरोप... हॉस्टल की वार्डेन पर गंभीर आरोप... हॉस्टल संचालक, डॉक्टर में मिलीभगत- पिता... नीलम अग्रवाल ने दिया पैसों का लालच- पिता... परिवार को खरीदने की कोशिश की गई...
NEET छात्रा की मौत पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बयान दिया है....उन्होंने कहा कि कोई अपराधी बचेगा नहीं ...पुलिस लगातार समीक्षा कर रही है ....डीजीपी खुद इस मामले को देख रहे हैं...

सोनपुर में सरिता की हत्या कर.. दारोगा की गाड़ी से शव फेंकने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है... FSL की टीम को दारोगा की जब्त गाड़ी से सरिता के बाल के सैम्पल मिले हैं.... जिसके बाद सैम्पल की जाँच के लिए लैब भेजा गया है... साथ ही पुलिस ने गाड़ी को सारण पुलिस के हवाले कर दिया है... देर रात लालगंज थाना पुलिस और FSL की टीम जलालपुर गाँव पहुंची... और गाड़ी की बारीकी से जांच की...


मौनी अमावस्या आज मनाई जा रही है, जिसका धार्मिक महत्व विशेष है. ब्रह्म मुहूर्त में स्नान को श्रेष्ठ माना जाता है. प्रयागराज संगम पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं. अनुमान है साढ़े तीन करोड़ लोग डुबकी लगाएंगे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं...

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर बहुत बड़ा ऐक्शन लिया है...ट्रंप ने ग्रीनलैंड के मुद्दे पर कुछ यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाया है...ट्रंप ने ऐलान किया है कि 1 फरवरी 2026 से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, नीदरलैंड और फिनलैंड से अमेरिका आने वाले सभी सामान पर 10% टैरिफ लगाया जाएगा...जबकि 1 जून 2026 से ये टैरिफ बढ़ाकर 25% कर दिया जाएगा...ट्रंप के मुताबिक ये टैरिफ तब तक जारी रहेगा जब तक ग्रीनलैंड को लेकर कोई समझौता नहीं हो जाता...ट्रंप ने दावा किया कि चीन और रूस ग्रीनलैंड में दिलचस्पी दिखा रहे हैं और डेनमार्क इसे बचाने की हालत में नहीं है...आपको बता दें कि ग्रीनलैंड आर्कटिक महासागर और उत्तरी अटलांटिक महासागर के बीच मौजूद है जो डेनमार्क के साम्राज्य का हिस्सा है...ट्रम्प ने ग्रीनलैंड को गोल्डन डोम नाम के बड़े रक्षा प्रोजेक्ट के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया है...

17 जनवरी को अंडर 19 वर्ल्ड कप मैच में भारत ने बांग्लादेश को 18 रनों से हरा दिया... लेकिन इस समय सबसे ज्यादा चर्चा इस मैच में टॉस के दौरान भारत और बांग्लादेश के खिलाड़ियों के हाथ ना मिलाने को लेकर हो रही है... अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे और बांग्लादेश के उपकप्तान जवाद अबरार ने टॉस के बाद एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया था.. जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया है... इसे भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में बढ़े तनाव के तौर पर देखा जा रहा है...सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस शुरू हो गई है...


बिहार और झारखंड के ताज़ा ख़बरों के लिए देखते रहिए News18 Bihar/Jharkhand
#news18biharjharkhand #latestnews #BiharJharkhandnews

For all the latest news from Bihar and Jharkhand, keep watching News18 Bihar Jharkhand LIVE TV on YouTube.



About:
News18 Bihar Jharkhand is one of most watched Hindi Regional News channel.

Here you can watch hindi news, breaking news, politics news, latest news, entertainment news, tech news, auto news, lifestyle news, local news, regional news, district news & more.
भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल Bihar & Jharkhand के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Subscribe to our channel for latest news updates: http://bit.ly/1qCxCUe

Website: https://bit.ly/2DXNi2I

Like Us: https://www.facebook.com/News18Bihar/
https://www.facebook.com/News18Jharkhand/

Follow Us: https://twitter.com/News18Bihar
https://twitter.com/News18Jharkhand

News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube

Tags and Topics

Browse our collection to discover more content in these categories.

Video Information

Views

14.3K

Likes

46

Duration

11:14:10

Published

Jan 19, 2026

User Reviews

4.0
(2)
Rate:

Related Trending Topics

LIVE TRENDS

Related trending topics. Click any trend to explore more videos.